MP में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चयन का रास्ता साफ

भोपाल. भाजपा के संगठन चुनाव का रास्ता अब साफ हो गया है इसके लिए पार्टी ने अब तक 47 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है यानी दो तिहाई से अधिक जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए जा चुके है। बुधवार को पार्टी ने 15 जिलाध्यक्ष के नाम घोषित किए इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है इसलिए माना जा रहा है कि अब बाकी जिलों में भी जिलाध्यक्ष के नाम एक-दो दिन में घोषित हो जाएंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक 62 जिले है, फिलहाल पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर किसी प्रकार के पत्ते नहीं खोले है लेकिन माना जा रहा है कि सामान्य या आदिवासी वर्ग से कोई प्रदेश अध्यक्ष चुना जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी करने चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान 20 जनवरी के बाद भोपा आ सकते हैं।
अब ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष की भी चर्चा
पार्टी सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले चर्चा चली थी कि मप्र में भाजपा अध्यक्ष भी ओबीसी वर्ग से ही बनाया जा सकता है, तब राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार का नाम चर्चा में आया था। नेताओं के अनुसार पाटीदार के चयन से महिला प्रदेश अध्यक्ष का कोटा भी पूरा हो जाता और ओबीसी वर्ग का भी लाभ मिलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *