MP में 18 जिलों में बीजेपी के जिलाध्यक्षों का ऐलान, संविधान को ताक पर रखकर सिंधिया के नजदीकी को शिवपुरी जिले की कमान

भोपाल. एमपी में भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 18 और जिलों के अध्यक्षों का ऐलान किया गया है। सोमवार की रात जारी नामों में भोपाल नगर में रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण में तीरथ सिंह मीणा उज्जैन ग्रामीण में राजेश धाकड़, गुना में धमेन्द्र सिंकरबार और शिवपुरी से जसमंत जाटव को जिलों की कमान दी गयी है। अहम बात यह है कि बीजेपी ने शिवपुरी में अपने ही संविधान का उल्लंघन कर सिंधिया के नजदीकी को कमान दी है।
इससे पहले रविवार की रात को उज्जैन नगर और विदिशा जिलों के अध्यक्षों का ऐलान किया गया था। इ स तरह से भाजपा में अभी तक कुल 20 जिलों में जिलाध्यक्षाों के नाम जारी कर चुकी है।
9 जिलों में अध्यक्ष रिपीट हुए हैं
सोमवार की रात को जारी 18 जिलों के जिलाध्यक्षों में 9 जिलों में अध्यक्षों को रिपीट किया गया है। इन जिलों में रतलाम में प्रदीप उपाध्याय, हरदा में राजेश वर्मा, मैहर में कमलेश सुहाने, बुरहानपुर में मनोज माने, मऊगंज में राजेन्द्र मिश्रा, पन्ना में बृजेन्द्र मिश्रा, छतरपुर में चन्द्रभान सिंह गौतम, अशोकनगर में आलोक तिवारी और गुना में धर्मेन्द्र सिकरबार का फिर से जिलों की कमान सौंपी गयी है।
सिंधिया के लिये संविधान ताक पर
भाजपा के संविधान के मुताबिक वहीं कार्यकर्त्ता जिलाध्यक्ष बन सकता है। जो कम से कम 6 साल पार्टी की प्राथमिक सदस्य रहा हो। शिवपुरी के जिलाध्यक्ष बने जसमंत जाटव मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये हैं। जसमंत को भाजपा में शामिल हीुए पूरे 4 साल भी नहीं हुए। लेकिन पार्टी ने सिंधिया की पसंद को प्राथमिकता देने के चलते जसमंत को अध्यक्ष बनाया है। जसमंत 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *