LatestNews

पूर्व BJP विधायक से मिले करोड़ों रुपए कैश और गोल्ड, आयकर विभाग ने पकड़ी 150 करोड़ की टैक्स चोरी

सागर. बीड़ी और कंस्ट्रक्शन कारोबारी राजेश केशरवानी और बंडा से बीजेपी के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ठिकानों पर की गई छापेमारी में आयकर विभाग ने करीब डेढ़ सौ करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है। दोनों के ठिकानों से कैश के अलावा गोल्ड भी बरामद किया गया है। कारोबारी राजेश केशरवानी के यहां से आयकर विभाग ने सात कारें जब्त की हैं जो किसी और के नाम पर हैं। इन कारों का इस्तेमाल केशरवानी परिवार कर रहा था। आयकर विभाग ने रविवार को सागर में तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई पूरी हो गई है। जिसमें आयकर ने बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी है। साथ ही बेनामी प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं। आयकर विभाग ने इन्हें कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। संबंधितों को समन जारी कर बयान लेने की तैयारी की जा रही है।
केशरवानी से 140 करोड़ की टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले
अकेले राजेश केशरवानी के ठिकानों पर आयकर विभाग को 140 करोड़ रुपए की कर चोरी के दस्तावेज मिल चुके हैं। बाकी दस्तावेजों की पड़ताल अभी की जा रही है, जिसमें कर चोरी का आंकड़ा बढ़ना तय माना जा रहा है।
इस परिवार के पास सात बेनामी इम्पोर्टेड कारें भी मिली हैं। जिसके मालिक केशरवानी परिवार के सदस्य नहीं हैं। विभाग पड़ताल कर रहा है कि ये कारें किसने और क्यों दी हैं। इसके अलावा केशरवानी के यहां से विभाग को 4 किलो 700 ग्राम गोल्ड मिला है। हालांकि उसे सीज नहीं किया गया है। क्योंकि परिवार के सदस्यों के पास इसका पूरा हिसाब है।
पूर्व विधायक राठौर के ठिकाने से मिले करोड़ों रुपए मिले
छापे में पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ठिकानों से करोड़ रुपए कैश मिले हैं। इसके अलावा गोल्ड भी मिला है। इनके दूसरे इन्वेस्टमेंट और अन्य कर चोरी संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। राठौर का मुख्य बिजनेस बीड़ी कारोबार पाया गया है जबकि केशरवानी का कारोबार बीड़ी के साथ कंस्ट्रक्शन का भी है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet