ब्लैक लिस्टेड था कांग्रेस के कार्यक्रम में ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ का नारा देने वाला इटालियन नेता

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड’’ का नारा लगाने वाले इटली के नेता गियाकोमो फिलिबेक के बारे में नयी जानकारी सामने आयी है। गियाकोमो फिलिबेक को फिलीपींस में भी ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है। एक बार फिलिबेक फिलीपींस जा रहा था। उसे एयरपोर्ट से ही डिपोर्ट कर वापिस भेज दिया गया था। यह घटना 2018 की है। गियाकोमो फिलिबेक आंधप्रदेश में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल था। इस कार्यक्रम में भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव गियाकोमो फिलिबेक ने भारतीय लोकतंत्र को लेकर सवाल उठाये। उन्होंने कहा है कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। इसे बचाने के लिये राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ खड़े होने की जरूरत है। उन्होंने राहुल गांधी के वोटर लिस्ट में कथित गड़बडि़यों के खिलाफ अभियान का समर्थन किया। एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत की वकालत की। इतना ही नहीं उन्होंने मंच से कांग्रस का नारा ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ भी दोहराया और इसका अंग्रेजी अनुवाद भी किया। अब गियाकोमो फिलिबेक के बारे में नयी जानकारी सामने आ रही है।
फिलीपींस से हुआ था डिपोर्ट
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2018 में फिलिबेक फिलीपींस जा रहा था, लेकिन उसे एयरपोर्ट से वापस डिपोर्ट कर दिया गया।  रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2018 में एक राजनीतिक पार्टी के सम्मेलन में शामिल होने के लिए यात्रा करते समय फिलिबेक को मैक्टन-सेबू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया।  फिलीपींस के आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कथित “अवैध राजनीतिक गतिविधियों” के कारण उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, और उसी दिन उन्हें वापस भेज दिया गया.फिलीपींस ने इस कार्रवाई को अक्टूबर 2017 में उनके द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मिशन में भाग लेने से जोड़ा।  उस मिशन में तत्कालीन राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान की आलोचना की गई थी और कथित गैर-न्यायिक हत्याओं की जांच की मांग की गई थी ।  फिलीपींस के अधिकारियों का कहना था कि विदेशी आगंतुक किसी देश की राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकते।  उन्होंने इस निष्कासन को अपना संप्रभु निर्णय बताते हुए इसका बचाव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *