CRPF जवानों पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का एनकाउंटर में ढेर, लश्कर कमांडर ने 5 दिन पूर्व कुलगाम में जवानों पर किया था हमला

श्रीनगर. CRPF पोस्ट पर तैनात जवानों पर 5 दिन पहले 30 राउंड फायरिंग करने वालेू दोनों आतंकियों को सेना ने कुलग्राम जिले के लारू में मार गिराया है। इस हमले में 3 जवान घायल हो गये थे। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर बताया है कि मरने वाला आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का घाटी में एक मात्र बचा कमाण्डर लतीफ भट्ट और उसका साथी उमर है। सेना के एक अधिकारी के अनुसार आतंकियों की जानकारी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की ज्वॉइंट टीम ने इलाके में घेराबंदी की थी।
तलाशी के दौरान संदिग्ध ठिकाने के पास पहुंचते ही छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी। लगभग 3 घंटे चली मुठभेड़ के बाद इन्हें मार गिराया है। एनकाउंटर के दौरान सेना ने एनकाउंटर साइट के आसपास के स्कूलों बसों से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
11 नवम्बर को नौपौरा अखरान में आतंकियों के हमले में CRPF के 3 जवान जख्मी हुए थे। इसके बाद से सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश में बड़ा अभियान जारी है। आतंकी हमले का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हमलावर 15 सेकेण्ड के भीतर लगभग 30 राउंड फायरिंग करते हुए दिखाई दिये। घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानों और राकेश दास के तौर पर हुई है। तीनों CRPF की 46वीं बटालियन में तैनात है।
6 महीने में चौथा कमांडर मारा गया पिछले 6 महीने में जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के 4 कमांडर मारे गए। इनमें लतीफ के अलावा जाकिर अहमद गनई, यासिर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी शामिल हैं। जाकिर अहमद गनई 8 जुलाई 2026 को शोपियां में मारा गया, जबकि यासिर 4 सितंबर को ऑपरेशन असधर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी 30 सितंबर को बडगाम में ऑपरेशन शेरुवाली के दौरान मारा गया।
