मथुरा के चिंतन शिविर में भाजपा एजेंडे में श्रीकृष्ण जन्मभूमि टॉप पर, बड़े फैसले के संकेत

मथुरा. यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने एजेंडे और चुनावी अभियान को धार देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में मथुरा में सोमवार को भाजपा की 2 दिवसीय चिंतन बैठक हो रही है। मथुरा की इस अहम चिंतन बैठक में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि का मुद्दा भाजपा के प्रमुख एजेंडे के रूप में शामिल किया गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर बैठक के दौरान गंभीर मंथन की तैयारी है। जिससे आने वाले समय में काई बडि़ा निष्कर्ष या ठोस रणनीति सामने आ सकती है।
मथुरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केन्द्र में भाजपा के इस महामंथन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं सहित लगभग 50 दिग्गज शामिल हो रहे है।
मथुरा का समाधान निकलने का संकेत
राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर हलचल तेज है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि जिस तरह से इस मुद्दे को चिंतन बैठक के मुख्य एजेंडे में जगह दी गयी है। उससे साफ संकेत मिल रहे है। मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मामले पर जल्द ही कुछ बड़ा देखने को मिल सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण भाजपा के कोर एजेंडे में शामिल रहा है। क्योंकि यह पार्टी कैडर की भावनाओं से जुड़ा है। अयोध्या में राममंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद अब मथुरा पर भाजपा का फोकस है। मथुरा में भाजपा चिंतन शिविर की बैठक सिर्फ राजनीतिक गतिविधियों तक ही नहीं बल्कि धार्मिक एजेंडे को भी अमलीजामा पहनाने की है। इसे 2027 के चुनाव से पहले हिन्दुत्व की सियासत को धार देने की रणनीति के तोर पर भी देखा जा रहा है।
 भाजपा के एजेंडे में श्रीकृष्ण जन्मभूमि
भाजपा के सूत्रों के अनुसार मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले का जल्द से जल्द समाधान और निष्कर्ष निकालने को लेकर BJP  के जमीनी कार्यकर्ताओं की ओर से शीर्ष नेतृत्व पर काफी दबाव है।  BJP  कैडर की लगातार यह मांग रही है कि इस मुद्दे पर निर्णायक कदम उठाए जाएं । यही वजह है कि मथुरा की इस बैठक में यह विषय चर्चा के केंद्र में बना हुआ है।  मथुरा चिंतन शिविर में इस बात पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को लेकर सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित किया जाए । इस बैठक में शामिल वरिष्ठ नेता इस बात की समीक्षा कर रहे हैं कि कानूनी, प्रशासनिक और राजनीतिक मोर्चे पर किस तरह आगे बढ़ा जाए ताकि जनभावनाओं के अनुरूप ठोस परिणाम मिल सके।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *