सिविल वॉर या विजय दिवस? शेख हसीना की वापिसी से बांग्लादेश में छिड़ सकता युद्ध

नई दिल्ली. बांग्लादेश की राजनीति आज उस मुकाम पर खड़ी है। जहां इतिहास-भविष्य एक-दूसरे से टकराते दिखाई आ रहे है। एक माह बाद है 16 दिसम्बर, यानी कि बांग्लादेश का विजय दिवस….1971 में इसी दिन शेख मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व में मुक्ति बाहिनी और भारतीय सेना के आगे पाकिस्तानी सेना ने सरेंडर किया था। एक नये देश की नींव पड़ी थी। लेकिन 55 वर्ष के बाद वही तारीख बांग्लादेश के मौजूदा पीएम तारिक रहमान की नींद उठा रही है। उम्मीन की जा रही है कि शेख हसीना किसी भी कीमत पर 16 दिसम्बर को वतन वापिसी करेंगी। तख्तापलट के 2 साल के बाद अगर हसीना अपनी शर्तो पर ढाका में कदम रख देती है तो तारिक रहमान के लिये विजय दिवस की यह ऐतिहासिक तारीख ‘‘पराजय दिवस’’ में तब्दील हो सकती है। हालांकि यह वापिसी जितनी सीधी दिखाई दे रही है बांग्लादेश की राजनीति और सड़कों के लिये उतनी ही खतरनाक है। सवाल उठा रहा है कि क्या 16 दिसम्बर बांग्लादेश में किसी बड़े सिविल वॉर की शुरूआत साबित होगा?
तारिक के सामने दोहरी चुनौती
फरवरी में हुए चुनावों मे ंबीएनपी के नेता तारिक रहमान ने सत्ता में बेहद आसानी से वापिसी की थी। यह ठीक वैसा ही था। जैसे कि बीएनपी के इलेक्शन बॉयकॉट के दौर में शेख हसीना एकतरफ चुनाव जीत जाया करती थी। लेकिन सरकार संभालते ही उनके सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हो गयाहै। ईरान जंग के चलते बड़े आर्थिक संकट से जुडा रहे तारिक रहमान के लिये मुकाबला अब दोहरा और कठिन हो गया है। बांग्लादेश की इकोनॉमी की रीढ कहीं जाने वाली गारमेंट इंडस्ट्री पहले ही वेतन में इजाफा करने की मांग के चलते आगबबूला है। ऊपर से शेख हसीना की वापिसी को लेकर संकट पैदा हुआ है।
नए पासपोर्ट की मांग राजनीतिक चाल या मास्टरस्ट्रोक?
शेख हसीना ने हाल ही में नई दिल्ली स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग से नया पासपोर्ट और नेशनल आइडेंटिटी कार्ड (NID) जारी करने की मांग की है। रणनीतिक रूप से देखा जाए, तो यह उनकी एक सोची-समझी राजनीतिक चाल मानी जा रही है।
यदि बांग्लादेश में अवामी लीग का प्रदर्शन और अंदरूनी समर्थन रंग लाता है, तो वे बिना औपचारिक ट्रेवल पेपर्स के भी वतन वापसी का जोखिम उठा सकती है।  वहीं दूसरी ओर, यदि 16 दिसंबर तक ढाका का माहौल उनकी एंट्री के अनुकूल नहीं रहता या जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो वे पासपोर्ट न मिलने को एक बड़ा राजनीतिक बहाना बनाकर अपनी यात्रा टाल सकती हैं. इस तरह हसीना ने गेम को पूरी तरह से खुला रखा है और हर स्थिति में अपनी बात को सही साबित करने का रास्ता ढूंढ लिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *