यातायात को अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेले वालों को हॉकर्स जोन भेजा

ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए मदाखलत विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान यातायात में बाधक हाथ ठेलों, फुटपाथों पर लगाए गए फड़ों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाकर मार्गों को आवागमन के लिए सुचारू कराया गया।
नगर निगम के नोडल अधिकारी मदाखलत, मदाखलत अधिकारी द्वारा पूर्व विधानसभा अंतर्गत फूलबाग मैदान पीआरओ ऑफिस के सामने से भिखारियों को हटवाया गया । इसके उपरांत थाटीपुर मयूर मार्केट के फुटपाथ पर बने छप्पर की टटिया एवं बांस बल्ली को हटवाया गया। साथ ही उधम सिंह चौराहा दर्शन सिंह मार्ग से 7 न. चौराहा से हुरावली चौराहा तक लाइट के खंभे पर लगे अनधिकृत राजनैतिक व विज्ञापन वाले कटआउट को निकालने की कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत हजीरा चौराहे, इंटक मैदान के बाहर, चार शहर का नाका, किलागेट रोड सहित विभिन्न स्थानों पर खडे यातायात मंे बाधक हाथ ठेले फुटपाथी दुकानों को हॉकर्स जोन के अन्दर कराया गया एवं मार्ग को क्लियर कराया गया और सामान को जब्त किया हुआ सामान को मदाखलत कार्यालय भेजा गया।
दक्षिण विधानसभा अंतर्गत शिखा वाटिका के सामने अवैध रूप से संचालित चाय की गुमटी को हटवाया गया एवं बेटी बचाओ चौराहा, बालाजी धाम कालोनी, गुडी गुडा का नाका के आसपास लगे हाथ ठेलो को हटाकर मदाखलत वाहन द्वारा एनाउसमेंट कर मुख्य मार्ग पर यातायात अवरूद्ध न करने की हिदायत दी गई अन्यथा सामान जप्ती की कार्यवाही की जावेगी।
ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत पुरानी छावनी, अटल गेट गोलंबर एवं फ्रूट मंडी गेट सेे अस्थाई ठेले वालों को हटवाया एवं सामान को जब्त करने की कार्यवाही की गई तथा जब्त किया हुआ सामान को मदाखलत कार्यालय भेजा गया। इसके साथ ही कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर शहर भर से आवारा, घायल बीमार गौ वशं को उपचार हेतु लाल टिपारा गौशाला छोडा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *