डबरा मंडी यातायात सुगम करने के 75 पुलिस कर्मी रहे तैनात, किसानों मंडी में आने-जाने के रास्ते तय

ग्वालियर. डबरा मंडी के नजदीक एक हफ्ते से लग रहे जाम को रोकने के लिये पुलिस ने 75 जवानों को अलग-अलग प्वॉइंट पर तैनात किया गया है। आज मंडी के पास जाम नहीं लगा और किसान मंडी में आसानी से पहुंचे। एएसपी जयराज कुबेर ने बीती शाम से मंडी का दौरा कर रहे है। पुलिस ने मंडी टीम के साथ बैठक के बाद ग्वालियर 75 पुलिस कर्मियों को डबरा बुलाया। एसडीओपी सौरव कुमार और शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा भी अलग -अलग प्वॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों की निगरानी कर रहे है। एएसपी सुबह से डबरा में है। वह मंडी और अलग-अलग प्वॉइंट का निरीक्षण कर रहे है। मंडी परिसर में कहीं जाम लगा तो अधिकारियों ने उसे तत्काल खुलवाया।
धान लेकर मंडी आने वाले किसानों के लिये एक रास्ते से प्रवेश तय किया दूसरी ओर ग्वालियर, पिछोर या दतिया रोड की तरफ से आये। उन्हें दतिया रोड पर मंगरौरा रोड से मंडी की तरफ जाना होगा। इसके बाद कंचनपुर से भितरवार रोड पहुंच कर गेट नम्बर 3-4 से मंडी में प्रवेश कर सकेंगे। दोनों गेट पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
धान बेचने के बाद किसान खाली ट्रॉली गेट नम्बर 2 से बाहर निकालेंगे। इसके बाद वह अम्बेडकर चौराहे से चीनौर रोड और जेल रोड होते हुए पिछोर तिराहे पहुंचेंगे। दूसरा रास्ता शुगर मिल से बल्ला का डेरा होकर जायेगा। वहां से किसान अपने गंतव्य की तरफ रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *