ग्वालियर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में रोड़े, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में आ रहीं मुश्किलें

ग्वालियर. शहर के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण के कार्य में अब कई अडचनें सामने आ रही है। इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के अंतर्गत कुल 316 अतिक्रमण हटाए जाने है जिन्हें चिनिह्त भी कर लिया गया था लेकिन अब राजस्व विभाग ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अतिक्रमण करने वालों की पूरी डिटेल तैयार करने के लिए कहा है। राजस्व अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी के अमले ने अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति का नाम उसके पिता का नाम और जमीन के क्षेत्रफल की जानकारी मांगी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जब फील्ड में ये जानकारी जुटाने पहुंचते है तो लोग उनके साथ उभद्रता कर रहे है। इसके चलते मैदानी स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू ही नहीं हो पा रही है।
दो मकानों के मालिकों ने अतिक्रमण हटाने की दी सहमति
सिर्फ गिरवाई में निजी भूमि पर बने दो मकानों के मालिकों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की सहमति दे दी है क्योंकि उन्हें मुआवजे की राशि मिल गई है। बाकी स्थानों पर अब भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब पीडब्ल्यूडी की अमला राजस्व विभाग के आरआई और पटवारियों के साथ मैदान में जाकर अतिक्रमण करने वालों की जानकारी जुटा रहा है। हालांकि पूर्व में भी यह जानकारी जिला प्रशासन को दी जा चुकी है जिसके आधार पर भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई थी लेकिन अब एक बार फिर से ये कवायद करनी पड रही है। इसके चलते प्रोजेक्ट में देरी हो रही है। इसको देखते हुए अब दूसरेचरण का काम कर रही पीएनसी कंपनी ने भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जहग उपलब्ध कराने की मांगी की है ताकि मौके पर काम में तेजी लाई जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *