जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 384 डिग्रिया और 57 गोल्ड मेडल छात्र-छात्राओं को प्रदान किये, विकसित भारत के लिये युवा भी जरूरी
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सोमवार को परिसर स्थित अटलबिहारी बाजपेई सभागार में आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश के गर्वनर मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को 304 डिग्रिया और 57 गोल्ड मेडल प्रदान किये। राज्यपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं की भागीदारी के बिना पूरी नहीं हो सकती है। इसके लिये शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान-तकनीकी दक्षता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कार अपनाने और नौकरी लगने के बाद माता-पिता का नहीं भूलने की सीख भी दी।
दीक्षांत समारोह को करते हुए राज्यपाल ने कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी का वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना युवाओं की भागीदारी के बिना पूरी नहीं हो सकती । इसके लिये शिक्षा-रोजगार के बीच की दूरी कम करनी होगी। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता विकसित करनी चाहिये।
डिग्री के साथ माता-पिता और गुरू का सम्मान जरूरी
राज्यपाल ने कहा है कि डिग्री हासिल करना ही कामयाबी नहीं है। जीवन में माता-पिता, गुरूजनों और समाज के प्रति सम्मान रखना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि माता-पिता अपनी खुशियों और जरूरतों को पीछे रखकर बच्चों की पढ़ाई के लिये मेहनत करते हैं। मां सुबह उठकर बच्चों के लिये खाना बनाती है। वहीं पिता उनकी बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिये अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं। ऐसे में पढ़ाई पूरी होने और नौकरी मिलने के बाद बच्चों को माता-पिता को नहीं भूलना चाहिये। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य बोलने धमर्क का आचरण करने और जरूरतमदों के प्रति दया व करूणा रखने की अपील करते हुए कहा कि पैसा भौतिक सुख दे सकता है। लेकिन आत्मिक सुख अच्छे आचरण और दूसरों की मदद करने से मिलता है। युवाओं को परिवार के साथ समाज और देश के प्रति भी जिम्मेदारी निभानी चाहिये।
बेटी के लिए गोल्ड मेडल बना प्रेरणा
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए की गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. नंदिता गोयल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनकी चार साल की बेटी के लिए यह उपलब्धि एक संदेश है कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है।
वहीं, एमए हिंदी में तीन गोल्ड मेडल हासिल करने वाली शिवानी पाल ने बताया कि सोमवार को उनका जन्मदिन भी है। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से मिले तीन गोल्ड मेडल उनके लिए अब तक का सबसे अच्छा उपहार हैं। वह नेट क्वालीफाई कर चुकी हैं और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वह अपने सभी सपनों को पूरा करने के लिए और मेहनत करेंगी।समारोह में कुल 57 गोल्ड मेडल वितरित किए गए। इसके अलावा 224 पीएचडी, 134 स्नातकोत्तर (पीजी) और 26 स्नातक (यूजी) की डिग्रियां प्रदान की गईं।
