102वां “तानसेन समारोह” -संगीतधानी ग्वालियर में 15 से 19 दिसम्बर तक आयोजित होगा 

14 दिसम्बर को मंगलाचरण स्वरूप सजेगी “गमक” की सभा 
ग्वालियर – संगीतधानी ग्वालियर में देश और दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय “तानसेन समारोह” का आयोजन 15-19 दिसम्बर तक होगा। “तानसेन समारोह” का यह 102वां आयोजन है। हर साल की तरह इस बार भी मुख्य समारोह से 1 दिन पहले सांध्यबेला में मंगलाचरण स्वरूप उप शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम “गमक” सभा सजेगी। इसमें देश के ख्याति प्राप्त कलाकार द्वारा भजन व सूफी गायन की प्रस्तुति दी जायेगी। तानसेन समारोह के सुव्यवस्थित अयोजन के लिये राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा स्थानीय समिति का गठन कर दिया गया है। यह समिति संभागीय आयुक्त मनोज खत्री की अध्यक्षता में गठित की गई है।
समारोह की तैयारी के सिलसिले में स्थानीय समिति की बैठक 21 नवम्बर को बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक चंद्रबदनी नाका के समीप संयुक्त राजस्व भवन में द्वितीय तल पर स्थित संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में संभागीय आयुक्तकी अध्यक्षता में प्रात: 11.30 बजे रखी गई है। ज्ञात हो संस्कृति विभाग से संबद्ध उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा हर साल संगीत की नगरी ग्वालियर में अंतराष्ट्रीय तानसेन समारोह का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *