ग्वालियर में जूनियर डाॅक्टर के साथ सीनियर ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर. गजराराजा मेडिकल काॅलेज के पुराने ब्वाॅयज हास्टल में जूनियर डाॅक्टर के साथ सीनियर डाॅ.संजय कुमार इवाने ने दुष्कर्म किया। सीनियर डाॅक्टर इवाने ने छात्रा को मिलने के बहाने बुलाया था। इसी दौरान दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर कंपू थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित डाॅक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। डाॅ.संजय कुमार इवाने निवासी बैतूल की दोस्ती जूनियर महिला डाॅक्टर से थी।
जूनियर महिला डाॅक्टर का एमबीबीएस फाइनल का एक पेपर रह गया था। पेपर देने के लिए वह दतिया से ग्वालियर आई थी। दोपहर करीब दो बजे जूनियर महिला डाॅक्टर के पास सीनियर डाॅ.संजय कुमार इवाने का काॅल आया। उसने जूनियर महिला डाॅक्टर को मिलने के लिए बुलाया। वह उसे काॅलेज के पुराने ब्वाॅयज हास्टल ले गया। यहां धमकाकर दुष्कर्म किया। यहां से वह भाग गया। जूनियर महिला डाॅक्टर कंपू थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपित को पकड़ भी लिया गया है। जिस हास्टल में यह घटना हुई, वह लंबे समय से बंद पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *