MP भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए नरोत्तम मिश्रा पर चर्चा तेज

भोपाल. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नामों पर चर्चा तेजी से चल रही है। क्योंकि जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि पहली सूची में 60 फीसदी से ज्यादा जिलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष के लिए दो नामों पर चर्चा तेजी से चल रही है। दरअसल, भाजपा अध्यक्ष पद के दावेदारों में एक वीडी शर्मा भी हैं। पार्टी का एक धड़ा तो यहां तक मानकर चल रहा है कि अभी केंद्र में मंत्रिमंडल का विस्तार संभव नहीं है। इस वजह से इस बात से बिल्कुल भी इंकार नहीं किया जा सकता कि वीडी शर्मा को फिर से रिपीट नहीं किया जाएगा। इधर, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और अर्चना चिटनीस पूरी जोर अजमाइश में लगे हुए हैं।
ब्राह्मण खेमे से इन नामों पर चर्चा तेज
अगर ब्राह्मण कार्ड पर दोबारा भाजपा दांव खेलती है तो पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम पहले नंबर पर है। वह गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। ऐसे ही दूसरा नाम विंध्य से है। राजेंद्र शुक्ल रीवा से पांचवी बार के विधायक हैं। उनकी बघेलखंड और बुंदेलखंड में अच्छी पकड़ मानी जाती है। महिला वर्ग पर अगर भाजपा कार्ड खेलती है तो इसमें सबसे पहला नाम और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस का है। जो कि ब्राह्मण वर्ग से आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *