मुख्य मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाकर, दी हिदायत

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि निगमायुक्त निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज जनकगंज डिस्पेंसरी, पुलिस चौकी ग्वालियर तक मुख्य मार्गो सड़क, फुटपाथ पर रखे स्टैन्ड बोर्डो, टेबलों, काउन्टरांे एवं दुकानदारों के सामान, खड़े हाथ ठेलो एवं रखे अन्य सामान इत्यादि को दल (दक्षिण) द्वारा हटवाने की कार्यवाही की गई। साथ ही संबंधितों को हिदायत दी कि आपका सामान यदि पुनः उक्त स्थल रखा पाया गया तो जप्त कर लिया जाएगा। इसके पश्चात हिदायत उपरान्त फुटपाथ पर रखे काउन्टर (सामान) जप्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड़ डी.बी. सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। इसके साथ ही महाराजबाड़े पर अवैध कट आउट, बैनर और पोस्टर निकालने की कार्यवाही की गई।
साथ ही ग्वालियर व्यापार मेले में मीना बाजार में दुकान क्र.03 का कब्जा खाली कराया जाकर दुकान मालिक मुकेश जैन को उक्त दुकान सुपुर्द की गई। मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव एवं मदाखलत अमला सहित मेला प्राधिकरण का स्टाफ द्वारा कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *