सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का थाना प्रभारी करें निराकरण: एसपी 

ग्वालियरः पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा ग्वालियर शहर के समस्त थाना प्रभारियों की सीएम हेल्प लाइन की लंबित षिकायतों, चिन्हित अपराधों, माइनर एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, वाहन चोरी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में नव वर्ष की पहली बैठक ली गई।
अपराध समीक्षा बैठक के प्रारम्भ में एसपी ने सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई और अनावष्यक रूप से लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु थाना प्रभारियों को  लगातार मॉनीटरिंग कर निकाल करने के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें जांच हेतु दी जाती है उनकी जवाबदेही तय की जाए और निराकरण हेतु सीएसपी थानों में जाकर समीक्षा करें तथा निराकरण के लिये अभियान चलाकर प्रभावी प्रयास कराये जाए। 300 दिवस से अधिक समय की षिकायतों के निराकरण के लिये सीएसपी एवं अति. पुलिस अधीक्षक स्वयं समीक्षा करें और आवेदकों को बुलाकर उनकी शिकायतों का विधिसंगत निराकरण कराये।
अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को माइनर एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के लिये टारगेट निर्धारित किये गये और कहा गया कि 15 जनवरी तक सभी थाना प्रभारी आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, जुआ-सट्टा, एनडीपीएस एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करना सुनिष्चित करेें। लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिये, उन्होने कहा कि वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु हॉट स्पॉट चिन्हित किये जाए और विगत तीन वर्षों में वाहन चोरी के अपराध में पकड़े गये आरोपियों की तस्दीक की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *