जन्मदिन पर उपहार का वादा और अगले ही दिन मार डाला, पत्नी को जलाकर बीहड में फैंकी अस्थियां

ग्वालियर. ठाठीपुर न्यू सुरेशनगर में 26 वर्षीय चंचल की हत्या कर पति ने मुरैना में लाश को जलाया और अस्थियों को चम्बल नदी के बीहड में अलग-अलग फेंक दिया था। अब मौत से कुछ दिन पहले का चंचल का एक र्वीिडयो सामने आया है। जिसमें वह आये दिन टॉर्चर किये जाने की बात कह रही है। अपनी चोट दिखाते हुए बता रही है कि पल-पल उसे बेरहमी से पीटा जाता है। पति दीनू पिता से पैसे मांगने को कहता है।
इतना ही नहीं जिस दिन चंचल की हत्या की गयी। उससे एक दिन पहले 30 दिसम्बर को उसका 26वां का जन्मदिन था। जन्मदिन पर पति ने चंचल से कहा था िकवह उसे बहुत बड़ा और खास तोहफा देगा। पर वह नहीं जानती थी कि एक दिन बाद दीनू उसकी हत्या कर देगा। आरोपी के मन में पहले से ही यह प्लानिंग चल रही थी।
लव मैरिज को बनाया था अरेंज मैरिज
चंचलराजे और दीनबंधु उर्फ टैगोर ने एक साल पहले एक-दूसरे को जीवन साथी के रूप में पसंद किया था और चंचल ने अपने परिजन को सारी बात बताकर समझाया था कि दीनू हमारे ही समाज का है। मैं उसे पसंद करती हूं। वह मेरी सारी बातों को समझता ह ै। वह मुझे स्वीकार कर रहा है। जिस पर दोनों परिवारों ने उनकी पसंद को अरेंज मैरिज में बदल दिया था। 16 जनवरी 22024 को दोनों की शादी यश वाटिका ग्वालियर से हुई थी।
मौत से कुछ दिन पहले का वीडियो
चंचल राजे ने अपनी हत्या से कुछ दिन पहले ही पति की थाटीपुर थाने में शिकायत की थी। तब उसने अपने साथ हो रहे टॉर्चर का एक वीडियो रिकॉर्ड कर परिवार के सदस्यों को भेजा था। इस वीडियो में चंचल ने अपने साथ हो रही एक-एक घटना का विस्तार से जिक्र किया था। उसने कहा- ‘ये आदमी रोज मुझसे पैसा मंगवाता है। मेरे पिता से पैसा मांगने की कहता है। कल भी पैसा मांगने के पीछे इसने मारा है। मेरे बाप से दो लाख रुपए ले चुका है।’ मेरे पिता ने चार लोगों के सामने चार लाख रुपए दिए थे और छह लाख रुपए की शादी की थी। इसके (पति) घर वालों ने मुझे भगा दिया मुरैना (ससुराल) से और कहा कि तू डबल डोर फ्रिज, बड़ी एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और सोफा क्यों नहीं लेकर आई। इसके मम्मी-पापा ने मुझे मारा।चंचल ने वीडियो में कहा कि ससुर का नाम जरदान सिंह है, साल शीला राजे, ननद पिंकी, जेठ का नाम बलबीर, प्रशांत है। इन लोगों ने भी बहुत परेशान किया है। इन्होंने मुझे पल-पल टॉर्चर किया है। यह कहते हैं कि तुम्हारे बाप को कहीं भी मार दूंगा।
