बिशाखापट्टनम में रिहर्सल के समय आसमान में आपस में उलझे नेवी कमाण्डोज के पैराशूट

नई दिल्ली. आंध्रप्रदेश के विशाखापटत्तनम में रामकृष्ण बीच पर पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के ऑपरेशन डेमो रिहर्सल के दौरान भारतीय नौसेना के 2 अधिकारी एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गये। रिहर्सल के दौरान उतरते समय उनके पैराशूट हवा में उलझ गये। जिससे दोनों अधिकारी तेजी से पानी में गिर गये।
यह घटना उस भव्य ऑपरेशन डेमो की तैयारियों के दौरान हुई। जिसका मुख्य आयोजन आज आंध्रप्रदेश के सीएम चन्द्रबाबू नायडू की उपस्थिति में होने वाला था। घटना में शामिल दोनों अधिकारी नौसेना के विशेष मारर्कोस (मरीन कमाण्डो) दल के सदस्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *