सड़क लुटाये नोट ताकि सोशल मीडिया पर मिल सके लाइक्स और व्यूज, नोट लूटने के लिये मच गयी अफरा-तफरी
हैदराबाद. सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोरने के लिये एक युवक को स्टंट करना भारी पड़ गया। बुधवार को पुलिस ने एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रियेटर को गिरफ्तार किया है। जिसने आउटर रिंग रोड (ओआरआर) के किनारे 20 हजार रूपये नगद उड़ाते हुए ’मनी हंट‘ चैलंज दिया था। इस हरकत का वीडियो सोश्ॅाल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आ गयी।
एजेेंसी के मुताबिक, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक नगद लेकर अनाउंस करता है कि ओआरआर के किनारे 20 हजार का कैश उड़ाया जा रहा हे। लोगों को इसे बटोरने का चैलेंज दिया। इस युवक का मकसद सोशल मीडिया पर ब्यूज और लाइक्स पाना था। युवक की इस हरकत की वजह से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस बीच रोड़ सेफ्टी खतरे में पड़ गयी।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इस माले में एक्शन लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह की गैर जिम्मेदाराना हरकत जानलेवा हो सकती है। राचकोंडा पुलिस कमिश्नर जी सुधीर बाबू ने घटना का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
