अत्यधिक ठंड को देखते हुए शहर में अनेक स्थानों पर जलाए अलाव

ग्वालियर – शहर में रात के न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। रात में ठंड़ से बचाव के लिए ग्वालियर नगर निगम द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।
नगर निगम आयुक्त ने बढ़ती सर्दी से शहर के नागरिकों को राहत देने के लिए विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने के लिए निर्देश दिए थे। उसी क्रम में पार्क विभाग द्वारा शहर में अनेक सार्वजनक जगहों एवं चौराहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। जिसमें ऋतुराज चौराहा, निरावली चौराहा, उरवाई गेट, फूलबाग चौराहा, पिंटो पार्क टंकी चौराहा सहित अनेक जगहों पर अलाव जलाए गए।fd;k gSA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *