बारादरी चौराहे से युवक का अपहरण कार में डालकर ले गये और फोन-पे से 25 हजार रूपये लिये
ग्वालियर. युवक को उसके साथी ने अपने दोस्तों की सहायता से अपहरण कर लिया। मुरार के बारादरी चौराहे पर आरोपी को बंधक बनाकर कार में डाल ले गये। इंदरगढ तक ले जाते समय रास्ते में उसे पीटा गया। कमरे में बंधक बनाकर छोड़ने के बदले 25 हजार रूपये की डिमांड की ।
युवक ने अपने एक दोस्त से 25 हजारन रूपये की फिरौती की रकम आरोपी को फोन-पे के माध्यम से दी। इसके बाद बदमाश वापिस मुरार में उसे छोड़कर भाग गये। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। पुलिस ने रविवार की सुबह जानकारी मिलने पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है मामला
शहर के मुरार में मीरानगर निवासी सोमिल शर्मा 21, ने बताया कि कुछ वक्त पहले उसके पिता नरेन्द्र शर्मा को हार्ट अटैक आया था। पिता के उपचार में काफी पैसा खर्च हुआ था। 15 दिन पहले उसने परिचित आकाश राणा से 8 हजार रूपये उधार लिये थे। रूपये लेते समय 15 दिन के बाद 15 हजार रूपये वापिस करने का वादा किया था। लेकिन वक्त पर रूपये वापिस नहीं कर सका। आकाश ने 15 हजारन रूपये मांगे तो उसने और समय मांगा। इस पर आकाश ने गाली-गलौज की। सोमिल के अनुसार, शनिवार की शाम को आकाश अपने दोस्तों के साथ कार से आया। उसे मिलने के लिये बारादरी चौराहा पर बुलाया। आकाश उसे कार में बैठाकर हाईवे की ओर ले गया। आरोपी को पीटते हुए इंदरगढ ले गये। वहां एक कमरे में बंधक बनाया और आकाश और उसके दोस्तों ने कट्टे अड़ा दिये।
पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद सोमिल मुरार थाने पहुंचा। थाना प्रभारी मदनमोहन मालवीय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
