14.50 लाख रूपये की डकैती में पुलिस ने 5आरोपी दबोचे, 7.75 लाख रूपये बरामद

लूट के मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों किया गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

लूट के मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों किया गिरफ्तार।

ग्वालियर. डबरा में हुण्डी व्यापारी के साथ हुई 14.50 लाख रूपये डकैती में आईजी अरविंद सक्सैना ने बताया है कि पिछले दिनों हुई 14.50 लाख रूपये डकैती में 5 बदमाशों और डकैती में उपयोग हथियार और वाहनों को जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही 7.75 लाख रूपये बरामद कर लिये गये है। बाकी रकम के लिये बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी। मोडिफाईड अधिया को एके-47 का रूप दिया गया था। इस संबंध में आरोपियों पूछा जायेगा कि यह अधिया को किसने एके-47 का रूप दिया उसे भी आरोपी बनाया जायेगा। इस डकैती का मास्टर माइंड भोला कुशवाह दतिया का निवासी है जब कि अपराध डबरा में करता था, इस पर हत्या,लूट और डकैती से जघन्य अपराध है। दूसरा बदमाश नाहर उर्फ गूड्डू करैरा निवासी है सुमित, सागर कुशवाह और कृषणा आदि बदमाशों को गिरफ्तार किया गया हैै यह जानकारी आईजी अरविंद सक्सैना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। इस मौके पर एसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी निरजंन शर्मा, कृष्णा लालचंदानी, सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरबार, आयुष गुप्ता आदि मौजूद रहें।
ऐसे हुई डकैती
पुलिस को सीसीटीवी से पता चला है कि आरोपी ठाकुर बाबा रोड से होते हुए दतिया की ओर भागे हैं। जिसके बाद वापिस आकर मंगरौरा रोड़ पकड़ते हुए भितरवार रोड पर पहुंचे। वहां से पुलिस को इनपुट मिला कि बदमाश दतिया व करेरा इलाके के है। घटना केबाद इस इलाके में भागे है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा है। इनसे घटना में इस्तेमाल की गयी बाइक बरामद कर ली गयी है। शेष आरोपियों के परिजनों को भी पुलिस ने राउंडअप किया और आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
लुटेरों का आपराधिक रिकॉर्ड
डकैती के संबंध पुलिस ने जिन लुटेरों को नोटिस किया है उन पर कई प्रकार के अपराध दर्ज है। पुलिस टीम उनके पुराने रिकॉर्ड और घटना करने के तरीके की पड़ताल कर चुकी है। पुलिस को मामले में एक कार द्वारा रेकी किये जाने की जानकारी हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी में दिखने वाले 5 बदमाशों का यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *