MP को 15 जनवरी तक मिल सकता है नया बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष
भोपाल. बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा जिनकी चर्चा बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के साथ ही दिल्ली तक में हो रही है। प्रदेश के कई दिग्गज अपने अपने तरीके से दावेदारी भी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के लिए कर चुके हैं और 15 जनवरी तक मध्यप्रदेश भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलन की बात कही जा रही है, लेकिन किसके नाम का ऐलान होगा इसे लेकर हर कोई अलग अलग नाम लेकर चर्चा कर रहा है। मध्यप्रदेश में अभी भाजपा आलाकमान का पूरा फोकस शहर और जिला अध्यक्ष पर है जिसके बाद 15 जनवरी तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की बात सामने आ रही है। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए फिलहाल कई दावेदारों के नामों की चर्चाएं हैं जिनमें ब्राह्मण, ओबीसी और अनुसूचित जाति से आने वाले नेता शामिल हैं। चर्चाएं ये भी हैं कि मोदी-शाह की जोड़ी मुख्यमंत्री के नाम की ही तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चौंका सकती है।
हेमंत खंडेलवाल – बैतूल विधानसभा सीट से विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम सबसे चौंकाने वाला है। तमाम दिग्गज नेताओं के बीच हेमंत खंडेलवाल का नाम बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारों में सामने आ रहा है । हेमंत खंडेलवाल वर्तमान में विधायक होने के साथ ही कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।
नरोत्तम मिश्रा- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ब्राह्मण चेहरे के तौर पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के दावेदार बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद नरोत्तम मिश्रा लगातार संगठन में सक्रिया हैं और लोकसभा चुनाव के दौरान न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक भी हैं जिन्होंने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं को भाजपा ज्वाइन कराया।
लाल सिंह आर्य- अनुसूचित जाति के होने के कारण लाल सिंह आर्य भी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के दावेदार हैं। लाल सिंह आर्य लगातार दो चुनाव हारने के बाद भी संगठन में सक्रिय हैं और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी उनके नाम पर सहमत होना उनके पक्ष में है।
