चेतनसिंह गौर ने आईटी अधिकारियों की पूछताछ में खुलासा किया वह कार मेरे नाम से है लेकिन आजतक बैठा भी, सोना, नगद कैश सौरभ शर्मा ने खरीदा था

भोपाल. लोकायुक्त द्वारा मारे गये छापे में जब्त संपत्ति के बारे में चेतनसिंह गौर ने खुलासा किया है कि इनोवा कार नम्बर एमपी07 बीए0050 में मिला सोना और नगद कैश मेरा नहीं केवल सौरभ ने मेरे नाम खरीदी थी मैं तो आज तक बैठा नहीं है। मैं आपको बता दें कि मेरे घर मे ंतो सौफा तक नहीं है जबकि मेरे नाम रायसेन जिले ओबेदुल्लागंज में है।

सौरभ ने चेतनसिंह गौर नाम खरीदी गयी कार चेतन सिंह गौर ने खुलासा किया है सौरभ शर्मा का दोस्त है। उसने चेतनसिंह गौर का उपयोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिये किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि चेतनसिंह गौर 3 वर्ष पूर्व ग्वालियर आया था उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सूत्रों के अनुसार सौरभ ने चेतन को साथ लेकर उसके नाम पर पेट्रोल पम्प खोल लिया। रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज में है। सौरभ ने चेतन के नाम पर फिशरीज का ठेका लिया था और साथ ही इनोवा कार भी ली है।
इनकम टैक्स के सूत्रों की माने तो जिस इनोवा कार में सोना और नगद कैश जब्त हुआ है। यह चेतना के नाम पर है, लेकिन उसे खरीदा सौरभ शर्मा ने है चेतन के अनुसार वह उस कार में आज तक बैठा नहीं है। उसने कहा है कि उसके घर पर तो सोफा तक नहीं है। बेनामी संपत्ति के एंगल से भी जांच होगी। इस पूरे मामले में यह संकेत भी मिल रहे है कि परिवहन विभाग के लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसलिये सौरभ शर्मा इनकम टैक्स की जांच में मुख्य किरदार हो गया है। उसके बयान के आधार पर आने वाले दिनों में परिवहन भिाग क्े लोगों को लेकर भी खुलासा हो सकता है, दूसरी ओर इस माले में बेनामी संपत्ति के एंगल से भी जांच की जायेगी।
जिस चेतन के नाम पर कार, आयकर ने उसे तलब किया
जिस कार से सोना और करोड़ों की नकदी मिली। वह कार चेतन सिंह गौर के नाम पर है। लिहाजा आयकर विभाग ने चेतन सिंह गौर निवासी ग्वालियर को तलब कर लिया है। सूत्रों के अनुसार वह आयकर के अफसरों के सामने हाजिर भी हो चुका है। चूंकि चेतन आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का दोस्त है, ऐसे में सौरभ शर्मा पर जांच फोकस हो गई है। इसलिए सौरभ को भी तलब किया जा सकता है। बता दें कि लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार (19 दिसंबर) की सुबह आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के भोपाल की अरेरा कॉलोनी स्थित घर और ऑफिस पर छापा मारा। टीम को इन ठिकानों से 2.95 करोड़ रुपए, आधा किलो सोना, हीरे और सोने के करीब 50 लाख रुपए के जेवरात और चांदी की सिल्लियां सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले थे।
