विश्व ध्यान दिवस – पुलिस लाईन ग्वालियर में शिविर का आयोजन

पुलिस कर्मियों ने सामूहिक ध्यान शिविर में भाग लेकर किया मेडिटेशन
ग्वालियर। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी पुलिस इकाईयों में ध्यान शिविर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आज पुलिस लाइन में स्थित सामुदयिक भवन में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिये ध्यान शिविर का आयोजित किया गया। ध्यान शिविर में हार्टफुलनेस संस्था एवं भारतीय योग संघ के प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर ध्यान कराया गया। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार, सूबेदार स्मृति दौहरे, सूबेदार अनुपम भदौरिया, एवं हार्टफुलनेस संस्था एवं भारतीय योग संघ से आये प्रशिक्षक राजीव दूरवार, हरिओम यादव, श्याम शर्मा सहित लगभग 250 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
ध्यान शिविर में हार्टफुलनेस संस्था एवं भारतीय योग संघ के प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनियमित दिनचर्या और तनाव युक्त वातावरण से उभरने के लिये ध्यान का महत्व समझाया गया। उन्होने कहा कि ध्यान लगाना एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे मन-मस्तिष्क को शांति मिलती है और सुकून का एहसास होता है, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए खासतौर से ध्यान लगाया जाता है, ध्यान ना सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि शारीरिक रूप से भी इसके फायदे मिलते हैं इसलिये तनाव मुक्त रहने और सहज-सरल जीवन के लिए ध्यान हमें अपने दिनचर्या में ध्यान एवं योग को जरूर शामिल करना चाहिये।
इस अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस ध्यान शिविर का उद्देश्य पुलिस बल में लगातार कार्य की परस्थितियों से उपजे तनाव में ध्यान के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन, बेहतर स्वास्थ्य, प्रसन्नचित्तता, सकारात्मकता जैसे गुणों का विकास करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *