400 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी

भोपाल. हमीदिया अस्पताल के मैनेजमेंट 400 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर ली है। ये कौन से कर्मचारी होंगे अभी तय नही है। इसे लेकर मैनेजमेंट ने निजी कंपनी को लेक जारी किया है। बताया जा रहा है कि ये वे कर्मचारी हो सकते है जिनकी जॉइनिंग कोविड के दौरान हुई थी।
गांधी मेडिकल कॉलेज का कहना है कि शासन से सैक्शन पदो ंके मुकाबले हमीदिया में 400 कर्मचारी अधिक काम कर रहे है। वर्तमान में शासन की ओर से जितने पद सैक्शन है उस आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उधर हमीदिया अस्पताल में वॉर्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटर और हाउस कीपिंग स्टाफ मंगलवार सुबह से हडताल पर चले गए। जीएमसी की डीन डॉ. कविता एन सिंह का कहना है कि इनकी सैलरी शुक्रवार या शनिवार तक आ जाएगी। सैलरी में देरी की वजह पैसा नहीं होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *