गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट डूबी, 4 नौसेना कर्मियों समेत 13 की मौत, 101 बचाए गए

मुंबई. गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट नेवी के जहाज से टक्कर के बाद समुद्र में डूब गई। हादसे में नेवी के 4 कर्मियों और बोट पर सवार 9 सिविलियन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 80 लोगों की क्षमता वाली नीलकमल बोट में 20 बच्चों समेत करीब 110 यात्री सवार थे। इनमें से 101 का रेस्क्यू कर लिया गया है।
हादसा उरण के पास बुधवार शाम करीब 3.55 बजे हुआ। मुंबई से एलिफेंटा गुफाओं की ओर जाते समय अरब सागर में बुचर द्वीप के पास नौसेना की गश्ती स्पीड बोट ने नाव को टक्कर मार दी जिसकी वजह से नाव में पानी भर गया और वह डूब गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 8.25 बजे विधानसभा में बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पालों में भर्ती कराया गया। राज्य सरकार सभी मृतकों के परिजन को 5 लाख रुपए देगी। पुलिस और नेवी मिलक हादसे की जां करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *