ग्वालियर के में ताबड़तोड़ फायरिंग, शाम को FIR, रात में हत्या की कोशिश,पुलिस फोर्स तैनात

ग्वालियर. गोला का मंदिर में घर के सामने गाया भगाने को लेकर दो परिवारों में झगडा हो गया। झगडा दोपहर में महिलाओं के बीच हुआ था। इस पर एक पक्ष शाम को थाने में शिकायत कर आया। इसके बाद शाम को ही बातचीत के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया लेकिन रात में फिर इसी विवाद के चलते आरोपी पक्ष बाहर आया और लाइसेंसी बंदूक, देसी कट्टे से फरियादी और उसके बेटे की हत्या की कोशिश करते हुए चार से पांच गोलियां चला दीं। फरियादी के बेटे का दोस्त बचाने आया तो उसे सडक पर पटक कर लात-घूंसों से पीटा। घटना गोला का मंदिर कुंज विहार फेस-2 की है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। हमलावर अपने घरों पर ताला डालक भाग गए है। फिलहाल गोली बारी के बाद इलाके में इतनी दहशत बनी हुई है कि सुबह से पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
बेटे ने बनाया वीडियो, पुलिस को सौंपा
घटना के समय बृजेश शर्मा के बेटे सुमित ने हमलावरों का फायरिंग करते हुए वीडियो बना लिया है जिसमें आरोपी फायरिंग करते हुए और गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। वह वीडियो पुलिस को दिखाया है जिसके बाद पुलिस ने पुष्पराज, अविनाश तोमर, अभिषेक तोमर व मोनू तोमर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
गाय बांधने को लेकर हुआ था झगड़ा
शहर के गोला का मंदिर कुंज विहार फेस-2 निवासी 54 वर्षीय बृजेश कुमार शर्मा के घर सामने ही पुष्पराज सिंह तोमर रहते हैं। मंगलवार दोपहर घर के सामने गाय बांधने और उसे भगाने को लेकर बृजेश शर्मा का झगड़ा पुष्पराज की बेटी दिव्या तोमर और बेटे अविनाश तोमर से हो गया था। इस पर उन्होंने बृजेश के साथ मारपीट कर दी। इसकी एनसीआर रिपोर्ट बृजेश ने गोला का मंदिर थाना में शाम को की थी। वह शिकायत करने के बाद घर लौटा ही था, तभी दोनों पक्षों के बीच कुछ लोगों ने बातचीत कराई। बातचीत के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया था। अभी सब कुछ ठीक लग रहा था कि रात को पुष्पराज सिंह तोमर, अपने बेटे अविनाश तोमर, अभिषेक तोमर और भतीजे मोनू तोमर के साथ बाहर आया और गाली गलौज कर हंगामा करने लगा। इसके बाद पुष्पराज ने सभी के सामने चिल्लाते हुए बृजेश से कहा कि हम भिडोसा (मुरैना, डकैत पान सिंह तोमर का गांव) वाले हैं। हमारी शिकायत करेगा। बृजेश ने समझाया कि बात खत्म हो गई है, लेकिन तभी अविनाश तोमर ने हाथ में लिए कट्टे से बृजेश पर फायर कर दिया।
इससे गोली उसके कान के पास से छूते हुए निकली। इसके बाद बृजेश का बेटा सुमित शर्मा बाहर बालकनी में आया तो एक गोली उसकी तरफ चलाई गई। उसने अंदर भागकर जान बचाई। इसके बाद बदमाशों ने चार से पांच गोलियां चलाई हैं। इसी बीच सुमित का दोस्त अशोक बघेल बीच बचाव करने आया ताे हमलावरों ने उसे पीटा। आखिर में हमलावर अपने घर पर ताला डालकर भाग गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *