मुस्लिम बहुल इलाके में बन्द मिला 46 वर्ष पुराना हनुमान मंदिर
संभल. उत्तरप्रदेश में संभल हिंसा के बाद पिछले दिनों उपद्रवियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इस बीच बिजली चोरी का हाल देखकर एसपी कृष्णकुमार बिश्नोई भड़क उठे थे। दरअसल, बिजली विभाग के अधिकारियों ने एसपी को बताया कि जब हम चेकिंग करने जाते हैं तो दबंग किश्म के लोग धमकाते हैं। देख लेने की धमकी देते हैं। यह बात सामने आने के बाद से पुलिस और प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है।
वर्ष 1978 का है मंदिर
मस्जिदों और घरों में छापेमारी के दौरान बड़े स्तर पर बिजली चोरी के खुलासो हुए । लेकिन इसी बीच शनिवार की सुबह पुलिस तब हैरान रह गयी जब दीपा राय इलाके में चेकिंग के समय अचानक एक मंदिर मिल गया जो कि सन 1978 का बताया जा रहा है।

