नाश्ता भी नहीं करने दिया पुलिस, सीधा पुलिस उठाकर ले गयी थाने, गिरफ्तारी पर अभिनेता ने उठाये सवाल
नई दिल्ली. पूरे भारत ने सबसे अधिक धन अर्जित करने वाली फिल्म ‘पुष्पा-2’ के स्टार अल्लू अर्जुन बड़ी मुश्किल में फंसे हुए है। उन्हें हैदाराबाद पुलिस ने संध्या थियेटर की भगड़ की कारण से महिला की जान जाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में ले गयी है। इस दौरान बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस तरह अल्लू अर्जुन को घरा से गिरफ्तार कर लिया है। इस पर अभिनेता ने आपत्ति दर्ज कराई है।
अल्लू अर्जुन ने जताई आपत्ति
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई है। अभिनेता ने दावा किया है कि पुलिस ने अपने अपना नाश्ता खत्म नहीं करने दिया। अभिनेता का कहना है यह भी है कि पुलिस ने उन्हें सीधा उनके बेडरूम से उठाया लिया था। उन्हें कपड़े तक बदलने का मौका नहीं दिया गया। हालांकि एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अभिनेता को घर से ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। जला पहले अल्लू ने प्लेन टीशर्ट पहनी थी और बाद में वह हुडी में बाहर आये। जिस पर लिखा फ्लावर नहीं फायर है। उनका यह अन्दाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

