मॉडल की मौत, कंटेनर से टकराई बाइक, दोनों गाडि़यों में लगी आग, 4 गाडियों ने 6 घंटे में बुझाई आग

टक्कर के बाद कंटेनर और बाइक में आग लग गई थी।

शिवपुरी. रेसिंग बाइक और कंटेनर के बीच टक्कर हुई है। एक्सीडेंट में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी तो दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों रिश्ते में भाई लगते थे। मृतक मुंबई में एक्टिंग और मॉडलिंग करता था। टक्कर के बाद मोटरसाईकिल का पेट्रोल सड़क पर बहने लगा। इससे दोनों गाडि़यों में आग लग गयी। फायर ब्रिगेड की 4 गाडि़यों ने लगभग 6.30 घंटे में रात 2 बजे आग पर काबू पाया गया। कंटेनगर में बर्तन में भरे थे और हादसा शहर के नेशनल हाइवे पर गुरूवार कीरात लगभग 9.30 बजे हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुना से ग्वालियर की ओर जा रहे थे दोनों भाई
पुलिस के अनुसार ग्वालियर के शताब्दीपुर निवासी आशीष तिवारी अपने रिश्तेदार विकास शर्मा के साथ बाइक से गुना से ग्वालियर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच नेशनल हाइवे पर नौहरी रेलवे पुलिया के पास बाइक सामने आ रहे कंटेनगर से टकरा गयी। आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उसका हेलमेट टुकड़े-टुकड़े हो गये थे। विकास शर्मा उछलकर बाइक से दूर जा गिरा।
5 दिन पहले ही मुंबई से ग्वालियर लौटा था
आशीष मूलतः भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में धरई चौकी का रहने वाला था। कुछ साल पहले उसका परिवार ग्वालियर में शिफ्ट हो गया था। उसके दोस्त आशीष राजावत ने बताया, ‘वह मुंबई में मॉडलिंग कर रहा था। उसे 2 फिल्मों में भी काम करने का मौका मिल चुका था। 5 दिन पहले ही अपने घर ग्वालियर लौटा था। भाई विकास के साथ गुना किसी काम से गया था।’परिजन ने बताया कि ​​​​​​​शिवपुरी में नेशनल हाईवे पर नौहरी रेलवे पुलिया के पास मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसके चलते गाड़ियों को एक ही तरफ से निकाला जा रहा है। यही वजह रही कि बाइक और कंटेनर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। अगर हाईवे की दोनों पट्टियां चालू होतीं तो यह दुर्घटना नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *