नई दिल्ली. संसद के शीतकालीन सत्र का आज 14वां दिन है। लोकसभा के लिये अगले 2 दिन काफी हंगामा होने वाले है। क्योंकि 13-14 दिसम्बर को संविधान पर चर्चा होनी है। लोकसभा में संविधान पर चर्चा शुरू हो गयी है। संसद से जुड़ी अपडेट के लिये https://newsmailtoday.com के साथ रहें। राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा में शुक्रवार को भी जबरदस्त हंगामा हुआ है। इस बीच राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष पर भी भड़क उठे। उन्होंने कहा है कि आपको एक किसान का बेटा बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इस पर कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक सवाल के जवाब देते हुए कहा है कि आप किसान के बेटे हैं तो मैं भी मजदूर का बेटा हूं। भारी हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को सोमवार की दोपहर 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।