उप राष्ट्रपति 15 दिसम्बर को ग्वालियर पधारेंगे 

ग्वालियर – उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर पधारेंगे। उप राष्ट्रपति का इस दिन प्रात:काल लगभग 10.55 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल पर आगमन होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति वायुसेना के विमानतल से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर प्रात: 11.25 बजे महाराज बाड़ा पहुँचेंगे और जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन करेंगे। इसके बाद प्रात: लगभग 11.45 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के पश्चात उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ दोपहर 1 बजे जयविलास पैलेस पहुँचेंगे। जयविलास पैलेस से दोपहर 2 बजे रवाना होकर वायुसेना के विमानतल पर पहुँचेंगे और अपरान्ह लगभग 2.30 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *