CM बोले-लाड़ली बहना से बढ़ रहा लोड,सरकार आय बढ़ा रही

भोपाल. मोहन सरकार के 1 साल पूरा होने पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाने की शुरूआत में कहा कि आज 7 नगरीय निकायों के पार्षदों के चुनाव परिणाम आए है इनमें से 6 निकायों में जनता ने भाजपा को जिताकर अपना भरोसा कायम रखा है। लाडली बहना से लोड पड रहा, सरकार आय बढा रही सीएम ने महिलाओं के लिए किए गए कामों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में महिलाओं को सबसे ज्यादा 35 प्रतिशत आरक्षण मप्र में दे रहे हैं। हम 26 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए गैस रिफलिंग के लिए दे रहे है।
1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों को अब तक 19212 करोड़ रुपए राशि का अंतरण किया है। जब से सरकार बनी थी सब कह रहे थे ये चल नहीं पाएगी। लोड़ पडे़गा फाइनेंशियली तकलीफ है। ये हो नहीं पाएगा। ये बात जरूर मानते हैं कि इसका लोड़ पड़ रहा है लेकिन लोड़ पड़ने के साथ ही सरकार अपने आय के साधन बढ़ाती जाए। अपने पैरों पर अपनी वित्तीय व्यवस्थाओं को खड़ा करने के लिए जब आप आय बढ़ाएंगे तो स्वत: ही इन सारी व्यवस्थाओं को संचालित करने लिए आप सक्षम हो जाते हैं। स्वाभाविक रूप से हमने इस दिशा में काम किया है। हमारी सारी जनकल्याणकारी योजनाओं खासकर बहनों की योजनाओं को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *