कटोराताल चोराहे पर कार में लगी जलकर हुई राख
ग्वालियर। कटोरा ताल के पास तेज रफ्तार कार में आग लग गयी। हादसा गुरुवार शाम को हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कार तेज रफ्तार मे आ रही थी। कुछ फासले पर ट्रैफिक सिग्नल था।
रेड लाइट होने वाली थी कार चालक ने तेजी से सिग्नल क्रास करने की कोशिश की इसलिए पूरी ताकत से ब्रेक लगाए। उसमें चिंगारी उठी और टायर में लपटे भडक गयी। करीब 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग से कार खाक हो चुकी थी।
