जीवाजी क्लब में 15 दिसम्बर से क्रिकेट कार्निवाल में 8 क्रिकेट टीमें खेलेगी-राजेन्द्र सेठ
ग्वालियर. जीवाजी क्लब के द्वारा जीवाजी क्लब क्रिकेट कार्निवाल का 15 दिसंबर की सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें टीम को कैप और टीशर्ट प्रदान की जायेगी। टीमों के कप्तान को मैच के पिक्चर डालकर टी शर्ट वितरण करके कार्निवाल का शुभारंभ किया जायेगा। इसमें 8 टीमें 7-7 ओवर का मेच खेलेगी। इसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा होंगे।
इसमें विजेता को 21 हजार राशि सहित विनर ट्रॉफी प्रदान की जायेगी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 2100 रूपये और ईनाम की राशि के साथ ट्रॉफी दी जायेगी। यह जानकारी जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ ने दी। इस मौके पर सचिव संजय वर्मा, उपाध्यक्ष मनीष सेठ, अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय नीखरा सहसचिव केतन करन अग्रवाल मौजूद रहें।
