वार्ड क्र 39 के उपचुनाव में भाजपा की अंजलि पलैया विजयी
ग्वालियर. नगरनिगम के वार्ड 39 में पार्षद पद के उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी अंजलि पलैया ने 1076 मतों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी खटीक को हार का सामना करना पड़ा है। मतदान 9 दिसम्बर को हुआ था। मतगणना स्थल पर एमएलबी कॉलेज में गुरूवार की सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू की गयी। मतगणना के लिये 8 टेबिल लगाई गयी थी। मतों की गणना 2 राउंण्ड में पूरी हुई है।
कलेक्ट्रेट और रिटर्निंग अधिकारी रूचिका चौहान ने भाजपा प्रत्याशी अंजलि पलैया को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया है। 9 दिसम्बर को हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी अंजलि पलैया को 3 हजार 425 और शिवाजी खटीक को 2 हजार 349 मत मिले है। वही निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति राजेन्द्र को 67 के साथ ही नोटा को 33 वोट प्राप्त हुए है।
