50 मिनट में तय होगा 250 KM का सफर, तैयार है देश का पहला हाइपरलूप ट्रैक

जयपुर. इंडियन रेलवे के द्वारा IIT मद्रास के साथ मिलकर देश का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक तैयार किया गया है। इस सिस्टम से कुछ ही पलों में एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचा जा सकेगा। इसी ट्रैक में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन को चलाने का टेस्ट किया जा चुका है।
अब जल्द ही 600 KM प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया जाएगा। यदि यह सिस्टम सफल रहता है तो देश में रेलवे का पूरा नक्शा ही बदल जाएगा। महज 50 मिनट में जयपुर से दिल्ली की दूरी तय हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *