ऊर्जा मंत्री के भाई पूर्व नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र सिंह तोमर को भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि
ग्वालियर -नगर निगम कांग्रेस पार्टी से 3 बार पार्षद, नगर निगम ग्वालियर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं ऊर्जा मंत्री माननीय प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई स्व. देवेंद्र सिंह तोमर का चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में उपचार के दौरान दुखद निधन की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे एवं संगठन के पदाधिकारियों ने निज निवास हजीरा ग्वालियर में पहुंच कर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परम पिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने एवं शोक संतृप्त परिवार को इस बज्रपात को सहन करने की प्रार्थना की ।
इस अवसर पर संगठन की ओर से प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याकांत मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रतीक द्विवेदी, ग्वालियर शाखा अध्यक्ष रामबाबू बंसकार, उपाध्यक्ष रणवीर शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रफीक खान, अवधेश राणा, भूपेंद्र पनिका, सुशील मिश्रा, संजय अग्निहोत्री, अनिल बाथम सहित सैकड़ों सदस्यों ने भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।
