देश में 994 संपत्तियों पर वक्फ ने किया अवैध कब्जा, केन्द्र ने संसद में बताया कुल 872352 प्रॉपर्टीज की डिटेल

नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने सोमवार को संसद में बताया है कि देशभर में कुल 994 संपत्तियों पर वक्फ द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किये जाने की खबर मिली है। जिसमें अकेले तमिलनाडु में सबसे अधिक 734 ऐसी संपत्तियां है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता जॉन ब्रिटास के प्रश्नों के एक लिखित जवाब में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने वक्फ पर उपलब्ध जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि देश में वक्फ अधिनियम के तहत 872, 352 अचल और 16,713 चल वक्फ संपत्तियां रजिस्टर्ड है।
केन्द्र ने संसद में दी जानकारी
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने एक प्रश्न के जवाब में कहा है कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर 994 संपत्तियों पर अवैध कब्जे की जानकारी मिली है। मंत्रालय ने आगे बताया है कि देशभर में ऐसी कुल 994 संपत्तियों में से तमिलनाडू ने अधिकतम 734 संपत्तियों को अलग किये जाने की खबर दी है। इसके बाद भी आंध्रप्रदेश में 152, पंजाब में 63, उत्तराखं डमें 11 और जम्मू कश्मीर में 10 ऐसी संपत्तियां है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *