महिला सुरक्षा शाखा द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन आज

भोपाल, – मध्यप्रदेश शासन द्वारा “हम होंगे कामयाब” जागरूकता अभियान के अंतर्गत लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए एक विशेष मैराथन दौड़ का आयोजन मानव अधिकार दिवस के अवसर 10 दिसंबर महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्‍यालय द्वारा किया जा रहा है। इस दौड़ का शुभारंभ सुबह 9 बजे न्‍यू रविन्‍द्र भवन के सामने स्थित ग्राउंड से महापौर, नगर निगम भोपाल मालती राय तथा समापन दोपहर 12-30 बजे बोट क्‍लब पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा करेंगे।
यह मैराथन दौड़ सुबह 9 बजे न्‍यू रविन्‍द्र भवन के सामने स्थित ग्राउंड से प्रारंभ होकर बोट क्‍लब पर प्रात: 11 बजे समाप्‍त होगी।
उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे 16 दिवसीय लिंग आधारित हिंसा के उन्‍मूलन के लिए हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में शासन के 25 विभागों ने सहभागिता सुनिश्चित की है। इस आयोजन का उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *