कांग्रेस नेताओं की बैठक में लात-घूसे चले और जूते चप्पल फिके

इन्दौर. कांग्रेस की संगठन बैठक में नेताओं के 2 गुटों के बीच जूते-चप्पल चल गये। एक कांग्रेस नेता नेअपनी ही पार्टी के दूसरे नेता के सीने पर लात मारी। जूते से पीटा और इसमें कुछ कार्यकर्त्ताओं को चोट लगी है। दोनों गुटों ने पंढरीनाथ थाने में शिकायत की है। दरअसल, गांधी भवन में गुरूवार को संगठन की बैठक बुलाई गयी थी। प्रभारियों के सामने ही इन्दौर नगरनिगम में नेता प्रतिपक्ष चिन्टू चौकसे और आईटी सेल यूथ कांग्रेस शहर प्रभारी दीपक सोनवाने में झगड़ा हो गया। सोनवाने और उनके साथी बसंत पाटिल को चोट आयी है।
निगम में नेता प्रतिपक्ष चौकसे जब बैठक में भाषण दे रहे थे। तभी कांग्रेस कार्यकर्त्ता बसंत पाटिल बीच में बोल पड़े कि यह तो भाजपा से मिले हुए है। हर माह बंधा हुआ पैसा निगम से इन्हें मिलता है। यह क्या करेंगे और सोनवाने ने भी पाटिल की बात का समर्थन किया है। इस बात पर चौकसे और उनके समर्थक नाराज हो गये। कहासुनी मारपीट में बदल गयी। यह देखकर प्रभारी और जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा सभी दाये-बांये हो गये।
मेरा टिकट कटवाया, खुद रिकॉर्ड मतों से हारे
घटना पर दीपक सोनवाने ने कहा- इंदौर विधानसभा-2 की संगठन बैठक चल रही थी। मैंने तो कुछ बोला भी नहीं। उन्होंने (चिंटू चौकसे) मुझसे पुरानी खुन्नस निकाली है। इन्होंने मेरा टिकट कटवाया था। चिंटू ने मेरी पसली में जूता मारा और लात मारी है। विधानसभा में यह 1.07 लाख रिकॉर्ड मतों से हारे हैं, लेकिन इनके खिलाफ कुछ बोलो तो धमकियां मिलती हैं कि घर से उठवा लेंगे या जान से मरवा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *