देवेन्द्र फडणवीस ने सीएम और अजित और एकनाथ शिन्दे ने डिप्टी सीएम की शपथ ली

मुंबई. देवेन्द्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। आपको बता दें कि वह तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कमान संभालेंगे। मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5.30 बजे देवेन्द्र फडणवीस ने शपथ ली और उनके साथ ही अजित पवार भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। इसके बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिन्दे के तौर पर शपथ ली है। शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आंध्रप्रदेश के सीएम चन्द्रबाबू नायडू और एमपी के सीएम मोहन यादव शामिल रहें।
मंत्रियों ने शपथ नहीं ली
सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के अलावा किसी मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई। हालांकि महायुति के बीच कैबिनेट बंटवारे को लेकर 6-1 का फॉर्मूला तय हुआ है। यानी 6 विधायक पर एक मंत्री पद मिलेगा। इसके तहत भाजपा को 20 से 22 मंत्री पद, एकनाथ शिंदे गुट को 12 और अजित पवार गुट को 9 से 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं।
शपथ समारोह के बाद महायुती की बैठक होगी। आगे की रणनीति और मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा होगी।
महायुति ने 230, MVA ने 46 सीटें जीतीं
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर को रिजल्ट आया। महायुति को 230 सीटें मिलीं। इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 विधायक जीते। वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) को 46 और अन्य को 12 सीटें मिलीं। MVA में शिवसेना (UBT) 20, कांग्रेस 16 और शरद पवार की NCP को 10 सीटों पर जीत मिली। बहुमत का आंकड़ा 145 है।
