महाराष्ट्र में शिंदे ने फंसा दिया पेच, कैबिनेट में शामिल होने पर बोले- शाम तक बताऊंगा

मुंबई. महाराष्ट्र में सीएम पद का सस्पेंस खत्म हो गया है लेकिन एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा रहेंगे या नहीं ये फिलहाल साफ नहीं है। सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने शिंदे से सरकार में रहने की गुजारिश की है। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं फडण्वीस को बधाई देता हूं। मैं सरकार का हिस्सा बनूंगा या नहीं इसके बारे में शाम को बताऊंगा। इस पर अजित पवार ने कहा मैं तो कल शपथ लेने वाला हूं लेकिन शिंदे का फैसला क्या होगा ये जानने के लिए आपको इंतजा करना पडेगा। इस पर हल्के अंदाज में जवाब देते हुए शिंदे ने कहा कि दादा को शपथ लेने का अनुभव ज्यादा है। सुबह और शाम दोनों का अनुभव है इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
कितने मंत्री शपथ लेंगे, ये बता देंगेः फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि हम शाम तक यह जानकारी दे देंगे कि कितने मंत्री शपथ लेंगे। सीएम और डिप्टी सीएम सिर्फ एक तकनीकी व्यवस्था है, सभी निर्णय हम मिलकर लेंगे। मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे सरकार का हिस्सा बनने का आग्रह किया। उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है इसलिए हम मिलकर महाराष्ट्र को अच्छा शासन देंगे। हम महाराष्ट्र को अच्छा शासन देना चाहते हैं और लोगों की सभी आकांक्षाओं को पूरा करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *