बाराती नाचते रहे और लुटेरे रूपयों से भरा बैग छीनकर भागे, दूल्हे के रिश्तेदार के कंधे पर रखे बैग में थे 1.50 लाख रूपये

ग्वालियर. एक बारात में डांस के बीच बाइक सवार 2 बदमाश दूल्हे के रिश्तेदार (दूल्हे की बहन के ससुर) से नगदी से भरा बैग को छीन कर फरार हो गये। बैग में लगभग 1.5 लाख रूपये नगद और कुछ आवश्यक दस्तावेज रखे हुए थे। घटना मंगलवार की रात पुरानी छावनी थाना इलाके की है। बारात के कार्यक्रम में दूल्हे के रिश्तेदार सड़क के किनारे चल रहे यातायात को मैनेज कर रहे थे। लूट की घटना को अंजाम देते बदमाश बारात के डांस का वीडियो शूट कर रहे एक मेहमान के मोबाइल में कैद हो गया। लूट की घटना के बाद बारात में हड़कम्प मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
क्या है घटनाक्रम
शिवपुरी जिले के बैराड़ निवासी निरंजन सिंह सिकरवार के भतीजे सुदेश सिंह सिकरवार की शादी थी। बारात वृंदावन गार्डन (पुरानी छावनी) में पहुंची थी। रात करीब 9:45 बजे बारात पेट्रोल पंप के पास से गार्डन के लिए रवाना हुई।  बाराती डांस कर रहे थे। सुदेश की बहन के ससुर रायसिंह भदौरिया के पास एक बैग था, जिसमें 1.5 लाख रुपए और जरूरी दस्तावेज थे। सुरक्षा के लिए बैग की चेन में छोटा ताला भी लगाया गया था। रायसिंह बैग को कंधे पर टांगे बारात के साथ चल रहे थे। रात  10:10 बजे, बारात रास्ते में थी, तभी बाइकसवार 2 बदमाश पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर रायसिंह के कंधे से बैग छीन लिया और विपरीत दिशा में भाग निकले।वारदात के बाद बारात में हंगामा खड़ा हो गया। बारात से कुछ लोग पुरानी छावनी थाना पहुंचे और शिकायत की। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हुई तो फरियादी शादी में वापस पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेहमान के वीडियो में कैद हुए लुटेरे
निरंजन सिंह सिकरवार ने पुलिस ने बताया कि घटना बारात में डांस का वीडियो बना रहे एक मेहमान के मोबाइल में कैद हो गयी है। वीडियो में बाइकसवार बदमाश बैग छीनकर भागते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि फुटेज धंधली है। यह वीडियो पुलिस को सौंप दिया गया है। परियादी पक्ष ने बताया कि दोनो लुटेरे मोटरसाईकिल पर सवार चालक ने हेलमेट पहना है। पीछे बैठे युवक ने टोपी लगाई थी। पीछे बैठे बदमाश ने ही झपट्टा मारकर बैग छीना था। इस संबंध एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम लुटेरों के पीछे लगी हुई आरोपी जल्द ही दबोचे जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *