बचपन के दोस्त युवती का बनाया अश्लील वीडियो, युवती को ब्लैकमेल कर ऐंठे 4.20 लाख रूपये

ग्वालियर. 17 वर्षीय छात्रा का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख 20 हजार रूपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा का पड़ोसी और बचपन का दोस्त था। जिसे बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देखते ही आरोपी पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। टीआई जितेन्द्र तोमर ने बताया कि 12बीं की छात्रा ने शिकायत की थी कि उसके एक दोस्त ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4.20 लाख रूपये ठग लिये थे। यह रूपया छात्रा ने परिचित से उधार लेकर घर में रखे उसे दिये थे लेकिन इसके बाद भी वह घर जेवर चोरी करने का दबाव बना रहा था।
पुलिस को देख आरोपी गिड़गिड़ाया
आरोपी आयुष शर्मा के बारे में पता लगा कि वह शिवपुरी का निवासी है। जिस पर एक टीम शिवपुरी में डेरा जमाये हुए था। लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। जिस पर पुलिस ने उसके रिश्तेदार की सूची बनायी और पुलिस को पता लगा कि आयुष मंगलवार की रात उरवाई गेट के पास अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा था जिस पर पुलिस ने दविश देकर उसे बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपी को लेकर थाने गयी तो आरोपी के आंसू निकल पड़े और माफी मांगने लगा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करना शुरू कर दिया है।
पड़ोस में रहता था आरोपी
छात्रा ने बताया कि उसके पिता सेना से रिटायर्ड है। दो माह पूर्व उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो आया और जब उसने वीडियो डाउनलोड किया तो पता चला कि वह उसका अश्लील वीडियो है। इसके बाद वीडियो सेंड करने वाले ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। जिसके बाद 5 लाख रुपए की मांग कर एक नंबर दिया गया और उससे बात करने के लिए बोला। जब बात की तो पता चला कि वह नंबर उसके पूर्व मित्र आयुष शर्मा का है। आरोपी के पिता भी सेना में थे और 5 साल पूर्व उनके पड़ोस में रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *