ASI पति ने की पत्नी और साली की हत्या

भोपाल. ऐशबाग क्षेत्र में ASI ने पत्नी और साली की चाकू से हत्या कर दी। वह घर के काम करने आई मेड को धक्का देकर अन्दर घुसा और दोनों पर हमला कर दिया। फिर घटनास्थल से फरार हो गया। घरेलू काम करने वाली बाई ने पुलिस को खबर दी। आरोपी के घर से जाते हुए CCTV  फुटेज मिले है। घटनास्थल पर FSL टीम के साथ पुलिस के स्निफर डॉग भी पहुंचा।
DCP जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया कि विनीता मरावी अपनी बहन मेघा उइके के साथ किराये के फ्लैट में रहती थी। विनीता का अपने पति योगेश मरावी से पिछलजे 5-6 वर्ष से झगड़ा चल रहा था। योगेश मण्डला जिले में ASI के पद पर है। दोनों महिलाओं की आयु 30 और 35 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिये दूसरे जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया था। मण्डला में कार की चेकिंग के दौरान आरोपी ASI  और उसके ड्रायवर को दबोच लिया गया।
मंडला में आरोपी पकड़ाया, भोपाल पुलिस रवाना
पुलिस की 3 टीम आरोपी को सर्च कर रही थीं। घटनास्थल पर लगे CCTV से क्लू मिला कि आरोपी योगेश मरावी कार (CG04HS1052) से ड्राइवर को लेकर भोपाल आया था। पत्नी के फ्लैट के पास ही कार खड़ी की थी। कार और आरोपी की फोटो भोपाल पुलिस ने नजदीकी जिलों में भेजी। मंडला के थाना नैनपुर की चौकी पिंडरई में कार को रुकवाकर योगेश, ड्राइवर को पकड़ लिया गया। भोपाल के ऐशबाग थाने से टीम पिंडरई के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *