बेटी को स्कूल छोड़कर रही महिला की लूटी चेन

ग्वालियर. बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही है महिला पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गये। घटना मंगलवार की सुबह 9 बजे कॉलोनी नम्बर 3 हजीरा की है। मोटर साईकिल सवार बदमाश पहले महिला के पास से निकले और फिर लौटकर लूट की घटना को अंजाम दिया। महिला ने शोर मचाया लेकिन बदमाश बाइक सवार दौड़ाते हुए फरार हो गये।
पुलिस को लूट की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की गयी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के चारों तरफ नाकेबंदी फिर भी बदमाश फरार
पुलिस ने घटना के तत्काल बाद शहर में नाकाबंदी कराई और चेकिंग अभियान शुरू किया गया। लेकिन बदमाशों का कोई क्लू नहीं मिला। शहर में रेंडम चेकिंग की जा रही है। फिर भी बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। मामले में हजीरा टीआई शिवमंगलसिंह सेंगर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *