MP में फेंगल तूफान का असर, अगले 48 घंटों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

भोपाल. मध्य प्रदेश में कडाके की सर्दी पडने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढी में रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। राजधानी सहित 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
ठंड का जलवा बरकरार
मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवाओं का रूख बदलने से कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने लगे है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली बढोतरी हो सकती है लेकिन ठंड का जलवा बरकरार रहने की संभावनां हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। बंगाल की खाडी में तूफान फेंगल कुछ कमजोर पडने के बाद गहरा अवदाब का क्षेत्र बन गया। इसके पुड्डूचेरी के आसपास टकराने के आसार है। पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रूख उत्तरी एवं उत्तर पूर्वी बना हुआ है।
तूफान फेंगल का असर
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तूफान फेंगल के असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इस वजह से कहीं-कहीं मध्यम एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छा रहे हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, वर्षा होने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर एक बार फिर तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *