LatestNewsराज्य

MP में मंत्री के सामने बीजेपी के पूर्व विधायक की पिटाई

उज्जैन. जिले के महिदपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रदेश सरकार के मंत्री के सामने भाजपा के ही पूर्व विधायक की कार्यक्रम स्थल पर पिटाई कर दी गई। पिटाई करने वाले दोनों युवक भाजपा कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने स्वागत करने को लेकर हुए विवाद के बाद पूर्व विधायक को पीटा है। पूर्व विधायक की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मंत्री के कार्यक्रम में पूर्व विधायक की पिटाई
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल महिदपुर पहुंचे थे। प्रभारी मंत्री के स्वागत के लिए सुभाष ठाकुर दूध डेयरी के सामने मंच बनाया गया था। मंच पर पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान का निमंत्रण नहीं था लेकिन वो मंच पर पहुंच गए। इसके बाद कार्यक्रम के बीच स्वागत करने को लेकर विवाद हो गया जो इतना बढ़ा कि भाजपा कार्यकर्ता सौदान सिंह और विक्की यादव ने मिलकर पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान को पीट डाला।
विवाद की वजह
पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। विवाद की वजह की बात करें तो चर्चा है कि पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान ने विक्की यादव को मंत्री का स्वागत करने से रोकने के लिए कहा था और कुछ अपशब्द भी कहे थे जिसे लेकर विवाद बढ़ गया और ये घटना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet perabet perabet perabet betnano galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio